दुनिया

“ऐसा कहने के पीछे उनकी अपनी वजह है”, राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान

Shashi Tharoor: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेड इकॉनमी वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी के बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इंडी गठबंधन के सहयोगी दल शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बयान के बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान भी सामने आया है। हालांकि थरूर ने राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन उन्होंने अमेरिका-भारत के व्यापारिक संबंधों पर खुलकर बात की।

‘राहुल गांधी के बयान पर नहीं करेंगे टिप्पणी’

थरूर ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेड इकॉनमी वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ भारत के व्यापारिक संबंध महत्वपूर्ण हैं और इन पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा, “मैं अपने पार्टी नेता की बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसा कहने के पीछे उनकी अपनी वजह है। थरूर ने कहा कि मेरी चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के तौर पर अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते महत्वपूर्ण हैं।”

अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों की करनी चाहिए रक्षा

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ अपने मजबूत व्यापारिक संबंधों की रक्षा करनी चाहिए। थरूर (Shashi Tharoor) ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका देश के सबसे बड़े निर्यात बाजारों में से एक है, जहां सालाना लगभग 90 अरब डॉलर का माल जाता है। उन्होंने दावा किया, “हम अमेरिका को लगभग 90 अरब डॉलर का माल निर्यात कर रहे हैं।    इसलिए हम ऐसी स्थिति में नहीं हो सकते जहां हम इसे खो दें या इसमें उल्लेखनीय कमी आ जाए। कुछ लोग कहते हैं कि यह हमारी GDP का केवल 2 फीसदी है, लेकिन हमारे निर्यात के प्रतिशत के संदर्भ में, अमेरिका हमारे सबसे बड़े बाजारों में से एक है।”

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले 65 लाख लोगों में तेजस्वी यादव भी शामिल ! राजद नेता के दावों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

वहीं, टैरिफ के मुद्दे पर भी शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारत के व्यापार वार्ताकारों का समर्थन करते हुए कहा, “जब हम शुल्क के प्रश्न पर विचार करते हैं, तो हमें अपने वार्ताकारों को भारत के लिए एक उचित समझौता करने की शक्ति और साहस की कामना करनी चाहिए।”

‘अन्य क्षेत्रों से भी करनी चाहिए बात’

उन्होंने आगे कहा, “हमें अपने माल के निर्यात के लिए अन्य क्षेत्रों से भी बात करनी चाहिए। तब हम अमेरिका में जो कुछ खो सकते हैं, उसकी कुछ भरपाई कर सकते हैं। हमें अपने वार्ताकारों का समर्थन करना होगा।”

यह भी देखें: Alien on Earth: धरती को Alien से है ख़तरा? वैज्ञानिकों की Report में चौंकाने वाला खुलासा! | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago