देश

पुंछ के पीड़ित बच्चों के सहारा बनी कांग्रेस पार्टी, 22 बच्चो का खर्चा उठाएगी कांग्रेस

कनिका कटियार : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुंछ में मारे गए परिवारों के 22 बच्चों को मदद करने का फ़ैसला किया. दअरसल पूंछ में हुए हमले के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूंछ गए थे और वहां पीड़ित परिवारों के लोगों से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने प्रदेश के नेताओं को अपने दौरे के बाद यह निर्देश दिए थे की इन 22 बच्चे जिन्होंने आतंकवादी घटना में अपनों को खोया उनका खर्चा कांग्रेस पार्टी उठाए. राहुल गांधी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद इन बच्चों को जिम्मेदारी ली गई और तह किया गया की इन बच्चों की स्कूल से लेकर कॉलेज की पढ़ाई और हर तरह के खर्चे को राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी उठाएगी.

राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी (congress party) सरकार पर हमलावर है और सवाल भी कड़े कर रही है. पहलगाम हमले को लेकर संसद में चर्चा भी जारी है लेकिन जब यह हमला हुआ था उस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमाम पीड़ित परिवारों के लोगों से मुलाकात की थी और उनका साथ देने का भरोसा भी दिलाया था. यह वह बच्चे है जिन्होंने परिवार लोगो को आतंकवादी हादसे में खोया। कांग्रेस का फ्रंटल मोर्चा यूथ कांग्रेस इन तमाम बच्चो के खर्चे उठाएगी और बाकी चीजों का ध्यान रखेगी।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम को घेरा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार और पीएम के ना जाने पर भी सवाल उठा रही है. वही इस पहल  के बाद कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता इस बात के ज़रिए प्रधानमंत्री को घेर रहे है और यह आरोप लगाया जा रहा है की प्रधानमंत्री प्रभावी जगहों का दौरा नहीं करते लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करते है. सोशल मीडिया X पर सुबह से कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और बाक़ी नेता ट्वीट कर सरकार और पीएम को घेरते नजर आ रहे हैं।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago