दुनिया

International Tiger Day: दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ कहा पाये जाते हैं? आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान

International Tiger Day: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मकसद है लोगों को बाघों की घटती संख्या के बारे में जागरूक करना और उन्हें बचाने के लिए प्रेरित करना। इस दिन को पहली बार 2010 में मनाया गया था। उस समय दुनिया के कई देशों ने मिलकर यह तय किया था कि बाघों को खत्म होने से बचाना जरूरी है।

भारत में सबसे ज्यादा बाघ हैं

भारत में बाघों की सबसे ज्यादा संख्या है।भारत में लगभग 3,682 बाघ हैं। यह पूरी दुनिया के बाघों का करीब 75% हिस्सा है।भारत में बाघों को बचाने के लिए सरकार ने Project Tiger की शुरुआत की थी। कई टाइगर रिज़र्व (बाघों के सुरक्षित जंगल) भी बनाए गए हैं जैसे- मध्यप्रदेश, राजस्थान,उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल में।

बाघ क्यों घट रहे हैं?

बाघों की संख्या कम होने के कई कारण हैं जैसे-

  • जंगलों की कटाई
  • शिकार और तस्करी
  • इंसानों और बाघों का टकराव
  • खाना और घर की कमी

हम क्या कर सकते हैं?

बाघों को बचाने के लिए हम छोटे-छोटे काम कर सकते हैं जैसे जंगल और जानवरों के बारे में जानकारी फैलाना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना, पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखें, जानवरों का शिकार या तस्करी न करें और न ही किसी को करने दें, बाघों को देखने जाएं तो शांति और नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़े: Nag Panchami 2025: श्रध्दा और आस्था का प्रतीक, जानिए पौराणिक कथा और महत्व

आज का संकल्प

“बाघ बचाओ, जंगल बचाओ – जीवन बचाओ!” बाघ सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि हमारे जंगलों की शान हैं। अगर बाघ नहीं रहेंगे, तो जंगल भी नहीं रहेंगे और अगर जंगल नहीं रहेंगे, तो जीवन मुश्किल हो जाएगा। इस बाघ दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि बाघों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago