Categories: Others

देवघर में भीषण सड़क हादसा : 18 कांवड़ियों की मौत, सांसद निशिकांत दुबे ने दी जानकारी

Road accident in Deoghar : झारखंड के देवघर जिले से सावन महीने की कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। मंगलवार की सुबह देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे में कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ भयानक हादसा

यह हादसा तड़के करीब 4:30 बजे जमुनिया जंगल के पास हुआ, जब कांवड़ियों से भरी एक बस गैस सिलेंडर ले जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 32 सीटें थीं और यह पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शुरुआत में अधिकारियों ने मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े दिए। दुमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की बात कही थी, वहीं यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने 9 मौतों की पुष्टि की थी। लेकिन बाद में भाजपा सांसद और देवघर क्षेत्र के प्रतिनिधि निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हादसे में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट में लिखा, “मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।”

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं, जिस कारण मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। देवघर के वैद्यनाथ धाम को लेकर पूरे देशभर से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर पहुंचते हैं। ऐसे में यह हादसा न केवल दुखद है, बल्कि सावन के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- गाजियाबाद को मिला नया कप्तान : कौन हैं तेजतर्रार आईएएस अफसर रविंद्र कुमार मंदर?

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

9 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

12 hours ago