Congress Ask Questions Govt Delimitation: लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा जारी है। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के प्रस्तावों पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहस में 90% बातें पहले से कही गई बातों को दोहराया जा रहा है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि लोकसभा में 850 सीटों का आंकड़ा आखिर किस आधार पर तय किया गया है।
सपा सांसद अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही। इस पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने जवाब दिया कि यह असंवैधानिक है। समाजवादी पार्टी पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है।
लोकसभा में महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन विधेयकों संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा जारी रहने या नहीं रहने को लेकर मतदान कराया गया। इस प्रक्रिया में पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट पड़े, जिसके बाद सदन में आगे की चर्चा जारी रखने का रास्ता साफ हो गया।
महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, यह महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक विधेयक है। मेरा मानना है कि देश के इतिहास में यह एक क्रांतिकारी विधेयक है। लोकतंत्र में महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे।
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…