Congress took a jibe at the press conference of Election Commission EC should fight itself
Election Commission : कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी के आरोपों को नकारे जाने के बाद कुछ तीखे सवाल और हास्यात्मक टिप्पणियां कीं. केरल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस को लेकर व्यंग्यात्मक पोस्ट डाला गया,जिसमें यह पूछा गया कि गाय के दूध को पौष्टिक क्यों माना जाता है?
पोस्ट में लिखा था, ECI गाय सुंदर होती है. जैसे ही वह उठती है, उसे दुहा जाता है और एक नारियल के पेड़ से बांध दिया जाता है. नारियल का पेड़ 70 फीट ऊंचा होता है. जब नारियल पक जाते हैं, तो गिर जाते हैं, उनकी खोल हटाई जाती है, फिर उन्हें धूप में सुखाया जाता है और तेल निकाला जाता है. इस तेल से केले के चिप्स बनाए जाते हैं. चिप्स की कई किस्में होती हैं, लेकिन अधपके चिप्स सबसे स्वादिष्ट होते हैं. यही हम अपने दफ्तर में शाम की चाय के साथ परोसते हैं.
इससे पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी चुनाव आयोग के अधिकारियों पर तंज कसा, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव आयोजित करने की बजाय खुद चुनाव लड़ने चाहिए.
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को साझा न करने के तर्क को लेकर तीखा पलटवार किया. आयोग का कहना था कि ऐसा करना मतदाता की गोपनीयता का उल्लंघन करेगा. खेड़ा ने सवाल किया कि अगर आप फुटेज साझा नहीं करना चाहते तो क्यों इन्हें रिकॉर्ड किया जाता है. उन्होंने आयोग के हालिया संशोधित नियमों का हवाला देते हुए कहा कि फुटेज 45 दिनों तक क्यों रखा जाता है और फिर नष्ट कर दिया जाता है? क्या उस समय में गोपनीयता का उल्लंघन नहीं होता?
कांग्रेस ने बैंगलोर सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा क्षेत्र में एक लाख फर्जी मतदाताओं के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा. राहुल गांधी ने इसे वोट चोरी का एक बड़ा उदाहरण बताया था. जब CEC से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि क्या हम 1.5 लाख मतदाताओं को पत्र भेजकर उन्हें परेशान करें और कहें कि आप फर्जी हैं, हमें शपथ लेनी है?
गोपनीयता के मुद्दे पर CEC ने महिलाओं का हवाला देते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग किसी की मां, बहन या बहू का सीसीटीवी वीडियो साझा करे? केवल वही लोग जो मतदाता सूची में हैं, वे ही चुनाव में वोट डाल सकते हैं.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…