Meeting between Donald trump and Putin US President made a big claim Ukrainian President Zelensky
Donald trump russia : अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि रूस के संदर्भ में बड़ी प्रगति हुई है. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि रूस पर बड़ी प्रगति हुई है. बने रहिए और सुनिए! हालांकि,उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी.
ट्रंप और पुतिन के बीच यह मुलाकात शुक्रवार को अलास्का के एक एयर बेस पर हुई थी, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चली. यह पहला मौका था जब पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद पश्चिमी धरती पर कदम रखने की अनुमति मिली. हालांकि,बैठक के दौरान कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, लेकिन दोनों नेताओं ने अपने संवाद को लेकर सकारात्मक टिप्पणियां कीं.
अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ ने रविवार को बताया कि ट्रंप और पुतिन ने यूक्रेन के लिए मजबूत सुरक्षा गारंटी पर सहमति व्यक्त की. विटकोफ ने सीएनएन को बताया कि हमने मजबूत सुरक्षा गारंटी पर सहमति जताई है, जिसे मैं गेम-चेंजिंग कह सकता हूं. रॉयटर्स के सूत्रों के अनुसार,ट्रंप और पुतिन ने उन प्रस्तावों पर चर्चा की, जिसमें रूस को कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों के कुछ छोटे हिस्से वापस करने का विचार किया गया,बदले में यूक्रेन से पूर्वी इलाके की एक मजबूत किलेदार भूमि की पेशकश की गई और अन्य क्षेत्रों में संघर्ष रेखाएं स्थिर रखने की बात की गई.
इसी बीच, सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की और यूरोपीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात करेगा. इस बैठक में ज़ेलेन्स्की के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर,इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्स भी शामिल होंगे. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी पुष्टि की है कि ज़ेलेन्स्की के अनुरोध पर वह ट्रंप और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगी.
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…