Categories: खेल

Cricketer Kuldeep Yadav Engagement : बचपन की दोस्ती प्यार में बदली, अब कर ली सगाई, देखें तस्वीरें

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने बुधवार को लखनऊ में चुपके से सगाई कर ली है। 30 वर्षीय स्पिनर ने अपनी बचपन की मित्र वंशिका के साथ विवाह का बंधन तय किया है, जो कानपुर के श्याम नगर की निवासी हैं और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं।

कई क्रिकेटर शामिल रहे

सगाई समारोह को निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवारजन और करीबी मित्र शामिल हुए। इस खुशी के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह सहित कई अन्य क्रिकेटर भी उपस्थित थे। कुलदीप और वंशिका की मित्रता बचपन से चली आ रही थी, जो समय के साथ प्रेम में परिवर्तित हो गई।

आईपीएल में दिल्ली का चेहरा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 14 दिसंबर 1994 को जन्मे कुलदीप यादव ने कड़े संघर्ष के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। आज वे विश्व के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। साधारण पारिवारिक से आने वाले कुलदीप आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्रिकेट जगत में इस खुशखबरी का स्वागत किया जा रहा है। प्रशंसकों और साथी खिलाड़ियों की ओर से कुलदीप और वंशिका को बधाई संदेश मिल रहे हैं। अभी तक शादी की तारीख घोषित नहीं की गई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

15 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

48 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago