Categories: Othersदेश

आ गई जनगणना की तारीख…जानें कब होगी देश में Caste Census

Caste Census : केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की घोषणा के बाद देश में जाति जनगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. यह जनगणना पूरे भारत में दो चरणों में आयोजित की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहाड़ी राज्यों जैसे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जनगणना की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी जबकि मैदानी इलाकों में यह प्रक्रिया 1 मार्च 2027 से शुरू की जाएगी.

जनगणना चक्र में होगा बदलाव

गौरतलब है कि भारत में हर दस साल में जनगणना कराई जाती है. हालांकि 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दी गई थी. अब केंद्र सरकार ने इस लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर जनगणना शुरू करने की घोषणा की है. इस बार जाति आधारित जनगणना भी कराई जाएगी, जिसका सामाजिक और आर्थिक नीतियों के निर्माण में अहम योगदान माना जा रहा है. जनगणना के आंकड़े देश की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतिगत निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को भी इस प्रक्रिया के तहत अपडेट किया जाएगा.

2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2026 में शुरू होने वाली जनगणना से भारत में जनगणना का चक्र भी बदलेगा. अब तक 1951 से हर दशक में जनगणना होती रही है, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार अगली जनगणनाएं 2026-2036 और फिर 2036-2046 के चक्र में होंगी. वहीं इतिहास पर नजर डालें तो भारत में पहली जनगणना 1872 में हुई थी हालांकि स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना 1951 में कराई गई थी. पिछली जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ दर्ज की गई थी. उस समय देश का लिंगानुपात 940 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष और साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत थी. 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

7 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

38 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago