बिहार

फूफा के प्यार में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Crime News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां औरंगाबाद जिले में नवनिवाहिता ने शादी के महज 45 दिन बाद ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का उसके फूफा के साथ अवैध संबंध थे। शादी के मंडप में ही महिला ने पति की हत्या की साजिश रच डाली थी। पुलिस ने मामले में मृतक प्रियांशू की पत्नी गूंजा सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

60 वर्षीय फूफा के प्यार में रची साजिश

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय गूंजा सिंह ने अपने 60 वर्षीय फूफा जीवन सिंह के प्यार में अपने पति की हत्या की न सिर्फ साजिश रची, बल्कि उसे अंजाम तक भी पहुंचाया। जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप गांव के पास 27 वर्षीय प्रियांशू की 24 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की 21 मई को गूंजा सिंह से शादी हुई थी। जब पुलिस की जांच में सच आते ही लोगों में हड़कंप मच गया।

शादी के दिन ही रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, शादी के दिन ही हत्या की साजिश रची गई थी। इतना ही नहीं, शादी के करीब एक महीने बाद (Crime News) महिला ने पति को ठिकाने लगाने के लिए शूटर हायर कर पति को मौत की नींद सुला दिया।

यह भी पढ़ें: दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह कोर्ट से बरी, 15 साल पुराने बेलाव घाट से जुड़ा है मामला

बता दें, गूंजा सिंह बचपन से ही अपने फूफा जीवन सिंह के घर पर रह रही थी। गूंजा सिंह का कहना है कि पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वो जानती थी कि उसके फूफा उसकी उम्र से दोगुने हैं, लेकिन वो उससे बेइंतहा मोहब्बत करती थी।

यह भी देखें: Weather: कुदरत के कहर से Himachal के मंडी में मचा कोहराम |

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

4 minutes ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

17 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

17 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

19 hours ago