उत्तर प्रदेश

दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह कोर्ट से बरी, 15 साल पुराने बेलाव घाट से जुड़ा है मामला

Dhananjay Singh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दोहरे हत्याकांड मामले में बरी कर दिया है। जिले के बेलाव घाट में 15 साल पहले हुए हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद समेत चारों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। धनंजय सिंह ने कोर्ट के इस फैसले पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं था, उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाया गया था। जैसे कोर्ट ने पूर्व सांसद को बरी किया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ठेकेदारी के विवाद को लेकर हुई थी हत्या

दरअसल, एक अप्रैल 2010 को केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी के विवाद को लेकर संजय निषाद और नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का आरोप सुनीत, पुनीत पर लगा था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप

इसी दोहरे हत्याकांड में तत्कालीन बसपा सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) और उनके करीबी आशुतोष सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगा था। जिसको लेकर पुलिस ने जांच दौरान इस केस में धनंजय सिंह और आशुतोष को भी आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में पहली सजा, सीबीआई की रही अहम भूमिका

मामले में पुलिस ने कोर्ट में कुल 28 गवाहों को पेश किया था, लेकिन ज्यादातर गवाह मुकर गए। जिसके बाद कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के अभाव में निर्दोष पाते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपियों को बरी कर दिया।

यह भी देखें: Made In India Robot: A confluence of science and health, Made in India surgical robot | SSI Mantr…

वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका हत्याकांड में कोई हाथ नहीं था। उन्हें सिर्फ राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago