Kartik Month
Kartik Month : आज कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर देशभर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पवित्र नदियों विशेषकर गंगा, यमुना और गोदावरी में स्नान, जप, तप और दान-पुण्य कर रहे है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन पवित्र स्नान और भगवान शिव या विष्णु की उपासना करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक परंपरा के अनुसार, यह दिन आत्मिक शुद्धि, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। कई स्थानों पर श्रद्धालु अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान भी कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया दान-पुण्य अक्षय फल प्रदान करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 21 October 2025) के बारे में।
कार्तिक अमावस्या का दिन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक माना जाता है। यह दिन आत्मनिरीक्षण, साधना और आंतरिक शुद्धि का अवसर प्रदान करता है। इस दिन पितरों की स्मृति में किए गए कर्म जैसे तर्पण, दीपदान और दान से न केवल पारिवारिक कल्याण होता है बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
पंडितों के अनुसार, आज के दिन ध्यान, जप, साधना और ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करता है।
ये भी पढ़े - Horoscope Today, 21 October 2025 : तुला में चंद्रमा-मंगल की युति, जानें किन राशि को मिलेगी मगंल ही मगंल
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…