Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के कुछ ही मिनटों बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उनके समर्थक मौजूद थे, जो अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरी तरह अनजान थे।
रोहतास जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सत्येंद्र साह सासाराम सीट के लिए नामांकन दाखिल करने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचे, झारखंड पुलिस की टीम पहले से ही वहां पहुंच गई और लंबित गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। झारखंड पुलिस के अनुसार, यह वारंट गढ़वा जिले के चिरौंजिया मोड़ पर 2004 में बैंक लूट के एक मामले से जुड़ा है।
गढ़वा के सदर थाने के प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि सत्येंद्र साह पर लूट, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। उस बैंक लूट प्रकरण में उनके खिलाफ 2018 में स्थायी वारंट जारी किया गया था।
यह घटना इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की गिरफ्तारी का तीसरा मामला है। बता दें कि इससे पहले, भाकपा (माले) लिबरेशन के दो प्रत्याशी —जितेंद्र पासवान (भोरे सीट) और सत्यदेव राम (दरौली सीट) को भी नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
भाकपा (माले) लिबरेशन ने इन गिरफ्तारियों को राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई बताया है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि हम कॉमरेड जितेंद्र पासवान और कॉमरेड सत्यदेव राम की राजनीतिक रूप से प्रेरित गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्हें नामांकन केंद्र के बाहर झूठे और बेबुनियाद आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया। यह राजग (NDA) नेताओं में व्याप्त भय और जनाक्रोश की झलक है।
बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं।
पहला चरण: 6 नवंबर
दूसरा चरण: 11 नवंबर
मतगणना: 14 नवंबर
सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। RJD समर्थक इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। अब देखना यह होगा कि यह गिरफ्तारी चुनावी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करती है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…