CWG 2026 India Third Gold: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर देश की झोली में कुल तीसरा गोल्ड डाला। एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतकर इतिहास रचा, जबकि पैरा-एथलेटिक्स की 100 मीटर T47 स्पर्धा में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों अपने नाम किए। वहीं, बॉक्सिंग में भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा कायम रहा और भारत ने 10 पदक पक्के कर लिए।
भारत के स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया। वह लॉन्ग जंप स्पर्धा में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में भी सिल्वर मेडल जीता था। इस स्पर्धा का गोल्ड जमैका के ताजे गेल ने 8.15 मीटर की छलांग के साथ जीता, जबकि स्कॉटलैंड के स्टीफन मैकेंजी को कांस्य पदक मिला। भारत के एक अन्य खिलाड़ी लोकेश सत्यनाथम पांचवें स्थान पर रहे।
मुरली श्रीशंकर के रजत पदक के कुछ देर बाद ही भारत को तीसरा गोल्ड मिल गया। पैरा एथलेटिक्स की पुरुष 100 मीटर T47 स्पर्धा में दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड के नए गेम रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मोहम्मद बासिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
बुधवार भारत के मुक्केबाजों के लिए भी शानदार रहा। छह और भारतीय बॉक्सरों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के कर लिए। इससे पहले चार मुक्केबाज पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुके थे। अब भारत के कुल 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे देश के कम से कम 10 पदक तय हो गए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…