Breaking

Bypolls 2026: बांकीपुर, मंजलपुर और दतिया सीट पर मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग

Bankipur Election 2026: देश के तीन राज्यों की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। इनमें बिहार की चर्चित बांकीपुर, गुजरात की मंजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट शामिल हैं। इन तीनों सीटों पर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और मतदान के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बांकीपुर में सुबह 7 बजे से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। यहां करीब 3.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि बिहार पुलिस और होमगार्ड के जवान भी बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता और जनसुराज के प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है।

तीन दशक से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है बांकीपुर

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। वर्ष 1995 में पार्टी ने यहां पहली जीत दर्ज की थी और तब से लगातार इस सीट पर उसका कब्जा बना हुआ है। नवीन किशोर सिन्हा के निधन के बाद 2006 के उपचुनाव में उनके पुत्र नितिन नबीन पहली बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने लगातार कई चुनाव जीते और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई, जिस कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

उम्मीदवार बदलने का फैसला भी रहा चर्चा में

बीजेपी ने शुरुआत में इस सीट से अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उम्मीदवार बदलते हुए नीरज सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा। पिछले विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन को करीब 98 हजार वोट मिले थे, जबकि राजद की रेखा गुप्ता को लगभग 46 हजार मत प्राप्त हुए थे।

बांकीपुर का राजनीतिक इतिहास भी खास

बांकीपुर सीट का राजनीतिक इतिहास काफी महत्वपूर्ण रहा है। पहले यह क्षेत्र पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र से चुने गए दो विधायक आगे चलकर बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद इस विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर बांकीपुर कर दिया गया।

मंजलपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है। बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने यहां सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर भरोसा जताया है।

वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पर 2.60 लाख से अधिक मतदाता हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के योगेश पटेल ने यहां एक लाख से ज्यादा वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।

दतिया सीट पर सदस्यता खत्म होने के बाद उपचुनाव

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। बीजेपी ने यहां आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनावी मैदान में हैं।

राजेंद्र भारती की सदस्यता दिल्ली की एक अदालत द्वारा धोखाधड़ी के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद समाप्त हुई थी। उल्लेखनीय है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को करीब 7,500 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। ऐसे में दतिया का मुकाबला भी इस बार काफी रोचक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे मिलेगी सफलता, जानिए दैनिक भविष्यफल


Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago