Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ ने अब बेहद गंभीर रूप ले लिया है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, तूफान 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसकी बढ़ती तीव्रता ने तटीय इलाकों में संभावित असर को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मौसम विभाग की नजर तूफान की दिशा और आगे की चाल पर बनी हुई है।
विशाखापट्टनम से 300 किलोमीटर दूर तूफान
रिपोर्ट मुताबिक मुताबिक, चक्रवात 'अर्नब' का केंद्र विशाखापट्टनम से 300 किलोमीटर, काकीनाडा से 360 किलोमीटर, मछलीपट्टनम से 460 किलोमीटर और बापटला से 530 किलोमीटर दूर था। भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, तूफान मंगलवार शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। इसकी दिशा और गति पर मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।
100 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात ‘अर्नब’ के बुधवार सुबह यानम के पास बापटला और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका है। इसके असर से मंगलवार और बुधवार को पूरे आंध्र प्रदेश में व्यापक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जैन ने चेतावनी दी कि तटीय क्षेत्रों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
IMD का रेड अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार तड़के तीन बजे चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर बुलेटिन जारी किया। विभाग के मुताबिक, तूफान बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। तट से टकराते समय इसकी रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसके मद्देनजर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: तूफान चैंपी को लेकर ताइवान में अलर्ट, 320 किमी के दायरे में दिख सकता है असर

