दुनिया

Ditwah तूफान : श्रीलंका में 150 की मौत, अब भारतीय तटों पर खतरे की घंटी, हाई अलर्ट जारी

Cyclone Ditwah : श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान Ditwah अब भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। NDRF की 14 टीमें आपातस्थिति के मद्देनजर तैनात की गई हैं। श्रीलंका में इस तूफान के कारण 150 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं।

तूफान Ditwah अब भारत की ओर

चक्रवाती तूफान Ditwah, 29 नवंबर रात 11:30 बजे साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर केंद्रित था। यह वेदारण्यम से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व और उत्तरपूर्व, कराईकल से 90 किलोमीटर पूर्व और दक्षिण-पूर्व, श्रीलंका के जाफना से 130 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 160 किलोमीटर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 260 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। तूफान वर्तमान में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

भारत में कब पहुंचेगा तूफान?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में Ditwah उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों के समानांतर बढ़ सकता है। 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से क्रमशः न्यूनतम 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के साउथ-वेस्ट में केंद्रित रहेगा।

तमिलनाडु में असर

रीजनल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तूफान के कारण शुक्रवार रात से तमिलनाडु के कई दक्षिणी तटीय और डेल्टा जिलों में भारी बारिश हुई। रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और खड़ी फसलें भी प्रभावित हुईं। रविवार को ज्यादातर बारिश नॉर्थ तमिलनाडु तक सीमित रहेगी और 1 दिसंबर से बारिश और हवाओं में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।

ये भी पढ़े : कैलिफोर्निया में हिंसा का कहर : गोलीबारी में 2 की मौत, बच्चे भी घायल, पुलिस हमलावरों की तलाश में

कोलंबो में फंसे भारतीय यात्रियों की चिंता

तूफान के चलते श्रीलंका के कोलंबो स्थित भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था बनी हुई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर फंसे हुए लगभग 300 भारतीय यात्रियों के लिए हर संभव मदद की पेशकश की। इन यात्रियों में कई केरल के निवासी हैं, जो पिछले तीन दिनों से विमान सेवाओं के रुकने के कारण फंसे हुए हैं।

Kajal Sharma

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

36 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago