IND vs SA 1st ODI
IND vs SA 1st ODI: रांची में आज होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की बड़ी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहला वनडेभारत और दक्षिण अफ्रीका आज, 30 नवंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया का लक्ष्य हाल ही में मिली टेस्ट सीरीज हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए विजयी शुरुआत करना है। यह हाई-वोल्टेज मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जो MS धोनी का होम ग्राउंड भी है, इसलिए दर्शकों में रोमांच चरम पर है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग आठ महीने बाद घरेलू मैदान पर उतरने वाले हैं, ऐसे में सभी निगाहें इसी जोड़ी पर टिकेंगी। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था, जबकि कोहली ने तीसरे वनडे में फॉर्म में वापसी की थी।
वनडे इतिहास में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 94 मैच खेले हैं, जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 51 और भारत ने 40 मुकाबले जीते हैं। तीन मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए।
मैच की तारीख: रविवार, 30 नवंबर
टाइमिंग: टॉस दोपहर 1:00 बजे, मैच – दोपहर 1:30 बजे
स्थान: JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स
लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ सिनेमा / हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, लुंगी एंगिडी, केशव महाराज, रयान रिकेल्टन, टोनी डी जोरजी, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।
यह मुकाबला सिर्फ सीरीज की शुरुआत नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की जंग भी है। आज रांची में कौन मारेगा बाज़ी? सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…