Cyclone Ditwah
Cyclone Ditwah Alert Tamil Nadu: चक्रवाती तूफान दितवाह तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है और इसके असर से तमिलनाडु में हालात बिगड़ने लगे हैं। भारी बारिश, तेज़ हवाओं और जलभराव की आशंका को देखते हुए चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में मंगलवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक ट्रैवल से बचने की अपील की है।
तमिलनाडु के डिज़ास्टर मैनेजमेंट मंत्री KKSSR रामचंद्रन ने बताया कि राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाकों में पानी भरने, पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिसके बाद टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं।
चक्रवात दितवाह श्रीलंका में बड़ी तबाही मचाकर आगे बढ़ रहा है। वहां अब तक 334 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कोलंबो और आसपास के कई इलाके अब भी जलभराव से जूझ रहे हैं। स्थिति गंभीर होने पर भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को 53 टन राहत सामग्री भेजी है। भारतीय नौसेना का INS विक्रांत, चेतक हेलीकॉप्टर और वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर श्रीलंकाई वायु सेना के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू मिशन चला रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।
28 नवंबर को शुरू किए गए इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने न सिर्फ श्रीलंकाई नागरिकों बल्कि जर्मनी, स्लोवेनिया, यूके, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, बेलारूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश के फंसे हुए लोगों को भी बचाया। चक्रवात दितवाह के भारत की ओर तेजी से बढ़ने के साथ तमिलनाडु सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: AQI ने फिर किया खतरे का इशारा, दिल्ली की हवा फिर ज़हरीली, बहुत खराब श्रेणी में इलाके
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…