Bihar New Speaker
Bihar New Speaker : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को उन्होंने शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें आसन तक लेकर गए। इस मौके पर नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को स्पीकर बनने पर बधाई दी।
सदन में नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने पूरे सदन की ओर से प्रेम कुमार का अभिनंदन किया और सभी दलों और सदस्यों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने निर्विरोध चुनाव में मदद की।
नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित सदस्यों को भी बधाई दी और कहा कि प्रेम कुमार मंत्री के रूप में अच्छा काम कर चुके हैं और उनका अनुभव लंबा है। इसके बाद उन्होंने सदन के सदस्यों से कहा कि प्रेम कुमार का सम्मान करने के लिए खड़े हो जाएं। सभी सदस्यों ने खड़े होकर उन्हें प्रणाम किया और प्रेम कुमार ने भी हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…