Lawrence Bishnoi Gang
Lawrence Bishnoi Gang: चंडीगढ़ सेक्टर-26 में मंगलवार को हुए सनसनीखेज शूटआउट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दिनदहाड़े मारे गए इंदरप्रीत पैरी की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुलेआम सोशल मीडिया पर लेते हुए दावा किया कि पैरी उनके गिरोह का “गद्दार” था। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और साइबर टीम सभी डिजिटल कंटेंट खंगाल रही है।
गैंग से जुड़े आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर, शुभम लोंकर और हरमन संधू द्वारा की गई पोस्ट की शुरुआत “जय श्रीराम, जय बजरंगबली” से होती है। इसके बाद उन्होंने लिखा- वे एक “नई जंग” शुरू कर चुके हैं और पैरी को इसलिए खत्म किया गया क्योंकि वह “गोल्डी या रोहित” के नाम पर क्लब मालिकों से उगाही करता था। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि पैरी पहले हरी बॉक्सर की हत्या की कोशिश कर चुका था और सिप्पा मर्डर केस में भी शामिल था।
गैंग ने चेतावनी जारी की कि जो भी पैरी या उसके गिरोह का समर्थन करेगा उसे नहीं छोड़ा जाएगा। क्लब मालिकों को साफ संदेश दिया गया कि अगर उन्होंने प्रतिद्वंदी ग्रुप को पैसा दिया, तो परिणाम बेहद खतरनाक होंगे। पोस्ट में यहां तक लिखा है कि जरूरत पड़ी तो वे जेलों के अंदर तक पहुंचकर भी बदला लेने से नहीं डरेंगे।
सेक्टर-33 निवासी पैरी पर 20 से अधिक केस दर्ज थे। वह न केवल लॉरेंस बिश्नोई के करीब था, बल्कि गोल्डी बराड़, भगवानपुरिया ग्रुप, देवेंद्र बंबीहा नेटवर्क और संपत नेहरा जैसे गैंगों से भी जुड़ा हुआ था। लगातार गिरोह बदलना शायद उसकी मौत की वजह बन गया।
घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और फरार हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या संगठित अपराध की एक नई जंग की शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़े: Cyclone Ditwah बना विनाश का सर्वनाश चक्र, तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद का जारी आदेश
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…