दिल्ली/NCR

मोंथा चक्रवात का असर: तीन दिन तक बादलों की चादर में रहेगा पूर्वी यूपी

Cyclone Montha : दीपावली के बाद आमतौर पर मौसम में ठंडक महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। मंगलवार सुबह गोरखपुर में पांच बजे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। वहीं सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। बांदा सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में भी सुबह से बादल छाए रहे और बीच-बीच में फुहारें पड़ीं, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन रात में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी का एहसास बरकरार रहा।

अगले तीन दिनों में 50 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना

लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के ने बताया कि अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसे सर्दी की शुरुआत मानना जल्दबाजी होगी। बारिश के चलते तापमान जरूर गिरेगा, लेकिन ठंड का असली असर अभी कुछ दिन दूर है। चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव बुधवार से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिखने लगेगा।

लखनऊ में सूरज की संभावना कम

पूर्वी यूपी से शुरू होकर यह प्रभाव लखनऊ व आसपास के जिलों तक पहुंचेगा, जिससे इन इलाकों में धूप कम और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले तीन दिनों तक लखनऊ में सूरज के दर्शन की संभावना कम है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना मोंथा चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली ट्रफ लाइन के कारण मंगलवार को कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना मोंथा चक्रवात उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए एक गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है।

ये भी पढ़े - क्राइम सीरीज देखकर रची मौत की साजिश! लिव-इन पार्टनर ने UPSC छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर दी दर्दनाक मौत

बारिश के कारण किसानों पर पड़ सकता है असर

इस लगातार हो रही बरसात का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। जिन जिलों में भारी वर्षा हुई है, वहां की अगेती फसलें प्रभावित हो सकती हैं। खेतों में फसल गिरने से दानों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि दलहन की पिछड़ी प्रजातियों की फसल को भी नुकसान की आशंका है।

Shweta Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

6 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

7 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

7 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago