Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी और राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल की है। उन्होंने दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह से बात की है। दरअसल, सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मेले के दौरान मंच पर दलेर मेहंदी को सार्वजनिक रूप से टोकने के बाद विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मीका सिंह ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने और मंत्री से माफी दिलाने की अपील की थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने गायक मीका सिंह से फोन पर बात की है। इस दौरान दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर चर्चा हुई। धामी ने कहा कि किसी भी गलतफहमी को आपसी बातचीत और सौहार्द के साथ सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा का पालन किया जाता है और राज्य में कलाकारों का हमेशा स्वागत व सम्मान होता है।
इससे पहले देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि वह दलेर मेहंदी से भी बात करेंगे। उन्होंने दलेर मेहंदी और मीका सिंह दोनों को अपना मित्र बताया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि उस समय मंत्री सुबोध उनियाल पर जनता का दबाव रहा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री खुद कह चुके हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी।
इस घटना की मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने निंदा की और कलाकारों के सम्मान का मुद्दा उठाया। गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मंत्री सुबोध उनियाल से अपने भाई दलेर मेहंदी से माफी मांगने की अपील की। मीका के मुताबिक, गायिका सुनंदा शर्मा के बीमार होने के बावजूद दलेर मेहंदी उनकी जगह मंच पर पहुंचे थे। ऐसे में उन पर शराब पीने का आरोप लगना बेहद दुखद है। मीका ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि कलाकारों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी पर नशे में परफॉर्म करने का आरोप, मीका बोले- साबित हुआ तो सिंगिंग छोड़ दूंगा
Kieron Pollard Mumbai Indians Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले…
Bihar: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हत्या के बाद ग्रामीणों में…
Gangster Himanshu Bhau Arrested in USA: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में…
Bihar: बिहार के कटिहार जिले से मां-बेटे के मिलन की एक भावुक कहानी सामने आई…
Delhi Traders Rahul Gandhi Rally: दिवाली से पहले दिल्ली के व्यापारियों ने लोकसभा में नेता…
Delhi NCR Air Pollution AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा…