Flood News
Flood News : भारत हर साल मॉनसून में बाढ़ की मार झेलता है, लेकिन पिछले एक दशक में यह आपदा और भी खतरनाक रूप ले चुकी है। 2014 से 2024 के बीच देश के करीब 3 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र। यानि कुल जमीन का लगभग 10% हिस्सा, किसी न किसी रूप में बाढ़ से प्रभावित हुआ। खासकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब जैसे उत्तरी राज्यों में हालात ज्यादा गंभीर रहे।
2025 में पंजाब में आई बाढ़ ने इस संकट की भयावह तस्वीर पेश कर दी। अगस्त और सितंबर में हुई लगातार बारिश, कमजोर बांध, नदियों में बढ़ा जलस्तर और ड्रेनेज की खामियां, सब मिलकर पंजाब को जलमग्न कर गई।
पंजाब को देश का अन्न भंडार कहा जाता है, लेकिन इस बार बाढ़ ने इसे मानो “पानी का कटोरा” बना दिया। सतलज, ब्यास और रावी नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मूसलधार बारिश के बाद भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर बांधों से पानी छोड़ा गया, जिससे पंजाब के निचले इलाके डूब गए। जहां करीब 350 गांव डूबे, 1.84 लाख लोग प्रभावित हुए और 1.7 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई।
गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यह बाढ़ पिछले तीन दशकों में सबसे बड़ी मानी जा रही है और इसे 1988 की विनाशकारी बाढ़ के बाद सबसे भयंकर आपदा कहा जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इन बाढ़ों के पीछे प्राकृतिक और मानवीय दोनों कारण हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि बाढ़ से बचने के लिए अब भारत को ठोस कदम उठाने होंगे।
मजबूत और आधुनिक बांध: पानी का संतुलन बनाने के लिए संरचनाओं को अपग्रेड करना।
नदियों और नहरों की नियमित सफाई: गाद और अवरोध हटाना।
अतिक्रमण पर रोक: नदी किनारों और प्राकृतिक जलमार्गों को खुला रखना।
बेहतर ड्रेनेज सिस्टम: शहरों और गांवों में आधुनिक सीवर नेटवर्क।
अर्ली वार्निंग सिस्टम: समय रहते अलर्ट जारी कर जान-माल की रक्षा।
ये भी पढ़े : दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
पंजाब, हिमाचल और उत्तर भारत की यह तबाही बताती है कि अगर डैम, सीवर और रिवर मैनेजमेंट (Flood News) पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले सालों में बाढ़ और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। अब वक्त है कि भारत सिर्फ राहत और बचाव से आगे बढ़कर बाढ़ रोकथाम की ठोस रणनीति बनाए।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…