Big News

वक्फ क्या है?  राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने Viksit Bharat 2047 Conclave में तोड़ी गलतफहमियां

Viksit Bharat 2047 Conclave : Viksit Bharat 2047 Conclave में देश के महत्वपूर्ण नेताओं की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। इस मंच पर MLC दानिश आज़ाद अंसारी ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर फैली गलतफहमियों और भ्रम पर अपनी बात रखी और वक्फ की सही भूमिका पर प्रकाश डाला।

क्या होता है वक्फ का मतलब?

दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा-“वक्फ का मतलब होता है खुदा की संपत्ति। वक्फ की संपत्ति मुस्लिम समाज के कल्याण के लिए दान की जाती है। यह संपत्ति धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए होती है। लेकिन इसके बारे में काफी भ्रम फैलाया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय ने इस भ्रम को तोड़ते हुए वक्फ के सही उद्देश्य को पहचाना। उनका मानना है कि इस मामले में सटीक और तार्किक बहस की जाए।

उत्तर प्रदेश में वक्फ की स्थिति

दानिश आज़ाद अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 1,25,000 वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें से 50-60% संपत्ति में मस्जिद, कब्रिस्तान, करबला और दरगाह शामिल हैं। बाकी 30% ऐसी जमीनें हैं, जो मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए उपयोग होनी चाहिए थीं।

दानिश आज़ाद अंसारी ने सवाल उठाया कि क्या इन संपत्तियों पर दुकानें या निजी लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है? उन्होंने स्पष्ट कहा-“वक्फ की संपत्ति खुदा की है। इसका सही उपयोग केवल मुस्लिम समुदाय के विकास और कल्याण के लिए होना चाहिए। गरीब मुस्लिमों के लिए अस्पताल, स्कूल और सामाजिक संस्थाएं बनाई जानी चाहिए।”

सही इस्तेमाल ही मुस्लिम कल्याण का रास्ता

दानिश आज़ाद अंसारी ने मीडिया और News India 24×7 के माध्यम से इस संदेश को साझा किया कि वक्फ की संपत्ति का सदुपयोग जरूरी है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में अभी तक एक भी वक्फ संपत्ति पर गरीब मुस्लिमों के लिए कोई अस्पताल या स्कूल नहीं खोला गया, जो कि उनकी विकास और कल्याण के लिए होना चाहिए।

उन्होंने समुदाय और सरकार दोनों से अपील की कि वक्फ संपत्ति को सही उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाए, ताकि मुस्लिम समाज का सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक विकास हो सके।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago