Breaking

दौसा बस-ट्रक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भयावह सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा के पास यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि जिला अस्पताल में एएसपी योगेंद्र फौजदार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

प्रशासन को आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार बस की रफ्तार भी काफी तेज हो सकती है। बस किस स्थान से रवाना हुई थी और उसका गंतव्य क्या था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

बचाव कार्य जारी, बस में और लोगों के फंसे होने की आशंका

हादसे के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। अधिकारियों को आशंका है कि बस में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं, इसलिए तलाशी और बचाव अभियान जारी रखा गया है।

देरी से पहुंची राहत सेवाओं पर लोगों का गुस्सा

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि दुर्घटना की सूचना सुबह करीब 3:20 बजे ही संबंधित विभागों और कंट्रोल रूम को दे दी गई थी, लेकिन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि राहत दल समय पर पहुंच जाते तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब एक घंटे बाद बस की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। उस दौरान बस के भीतर फंसे लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे।

यात्रियों की पहचान और हादसे की जांच में जुटी पुलिस

कोलवा थाना पुलिस और जिला प्रशासन अब बस के रूट और यात्रियों की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। मृतकों और घायलों की पहचान का कार्य जारी है। वहीं, हादसे की सच्चाई सामने लाने के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच एजेंसियां दुर्घटना से पहले दोनों वाहनों की स्थिति और गति का विश्लेषण कर रही हैं ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, जानें आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है


Deepika Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago