Categories: Others

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंचा, आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

Vaishno Devi Katra Landslide : जम्मू कश्मीर में इस समय कुदरत का कहर बरपा रहा है। वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 41 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 23 लोगों से ज्यादा खायल बताये गए है। इस दौरान सेना और CRPF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सैलाबी तबाही की जद में मकान-दुकान, खेत खलिहान सब हैं। परेशानी ये है कि आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

वहीं वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ जहां वैष्णो देवी रूट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी तभी अचानक अर्धकुंवारी के पास पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु पत्थर के नीचे दब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

पिछले दो दिन में 41 लोगों की मौत

वहीं पिछले 24 घंटों में जम्मू में 41 लोगों की जान जा चुकी है। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर फिलहाल हालात गंभीर हैं ऐसे में यात्रा स्थगित कर दी गई है। सेना और CRPF के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रखे गए हैं।

मृतकों के परिवारों को 6 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुलला ने हादसे में जिनकी जान गई है उनके परिवारजनों को 6 लाख रुपये, गंभीर रुप से घायलों को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। जल सैलाब इतना ज्यादा है कि सड़के जल समाधि ले चुकी है और गाड़ियां पानी में तैर रही है।

ये भी पढ़े : पहाड़ों में भारी बारिश का कहर… पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हालात गंभीर

Kajal Sharma

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

8 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

35 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

35 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

44 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago