चलती ट्रेन में सीट के लिए बागपत के दीपक को पीट-पीटकर मार डाला

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहे कुछ यात्री के साथ ट्रेन में सीट को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली. मृतक की पहचान दीपक यादव के रूप में हुई है, जो खेकड़ा कस्बे का निवासी था और दिल्ली के भगीरथ पैलेस में नौकरी करता था.

क्या है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब दीपक रोज की तरह शामली-पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था. लेकिन शुक्रवार को ट्रेन में सीट को लेकर दीपक का कुछ युवकों से विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के बाद राहुल बाबा नाम के युवक और उसके साथियों ने दीपक को घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. हमलावरों ने दीपक को मरणासन्न हालत में ट्रेन से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.

रंजिश के चलते बनाया निशाना

स्थानीय लोगों की सूचना पर दीपक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीपक को पहले से चल रही रंजिश के चलते निशाना बनाया गया. परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले दीपक के दोस्तों का राहुल बाबा से झगड़ा हुआ था और उसी का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया.

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. दीपक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जीआरपी को सौंप दी है. जीआरपी सीओ श्वेता आशुतोष ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

15 minutes ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

17 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

17 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

19 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

19 hours ago