Categories: Others

ईरान के खिलाफ जंग में क्यों कूदा अमेरिका, 295 फीट नीचे मौजूद परमाणु ठिकाने को कैसे ध्वस्त किया… जानें सभी सवालों के जवाब

नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ जंग में अब अमेरिका भी कूद गया है। 22 जून की सुबह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा हमने ईरान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सीधा और सफल हमला किया है।

इस बीच आइए आपको बताते हैं कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ जंग में क्यों कूदना पड़ा, अमेरिका ने किस बम से 295 फीट नीचे मौजूद परमाणु ठिकाने को ध्वस्त किया….

जंग में क्यों कूदा उतरा अमेरिका?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंग की शुरुआत में ट्रंप ईरान पर हमला करने के पक्ष में नहीं थे। न्यूक्लियर डील पर बातचीत जारी रहे, इसलिए ट्रम्प नहीं चाहते थे कि इजराइल, ईरान पर किसी प्रकार का कोई हमला करे।हालांकि ट्रंप ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को किसी भी तरह रोकना चाहते थे, लेकिन ईरान बातचीत आगे बढ़ा ही नहीं रहा था।

इस बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को यकीन दिलाया कि सैन्य विकल्प खोलने से ईरान के साथ डील करना आसान हो जाएगा। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के एक अनुमान के मुताबिक इजराइल के हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम सिर्फ छह महीने के लिए ही रुक सकता है। इन्हीं सब बातों पर काफी सोचने-विचारने के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की अनुमति दी।

अमेरिका ने किस बम से हमला किया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान का फोर्डो परमाणु ठिकाना जमीन के 295 फीट नीचे मौजूद है। ऐसे में उसे सिर्फ अमेरिका का B2 बॉम्बर ही ध्वस्त कर सकता था। अमेरिका ने B2 विमान से दर्जन भर बंकर बस्टर बम फोर्डो के ठिकाने पर गिराए हैं। बता दें कि बी-2 एक चमगादड़ की तरह दिखने वाला बिना पूंछ वाला अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है। ये एक स्टील्थ बॉम्बर है, यानी इसे रडार पर पकड़ना बहुत ज्यादा मुश्किल है।

फोर्डो के अलावा नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर US नेवी की पनडुब्बियों से 30 से ज्यादा TLAM क्रूज मिसाइलें दागी गईं। इन मिसाइलों को 400 मील दूर अमेरिकी पनडुब्बियों से लॉन्च किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक B-2 बॉम्बर ने नतांज परमाणु ठिकाने पर भी दो बंकर बस्टर बम गिराए हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago