Dehradun Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मृतक की पहचान विनोद कश्यप के रूप में हुई है, जिसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला कर आग लगा दी। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के कई थानों की टीमें क्षेत्र में कैंप कर रही हैं।
देहरादून के बैरागीवाला क्षेत्र में पानी को लेकर हुए विवाद में विनोद कश्यप की हत्या के आरोपी के घर पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
पानी के विवाद के बाद भड़की हिंसा
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि झगड़े के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर पथराव किया और एक मकान में आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…