Delhi BMW Accident
Delhi BMW Accident : दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। इस हादसे में वित्त मंत्रालय में तैनात डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की जान चली गई। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक पर थे। अचानक एक BMW ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार एक महिला चला रही थी, जिसे अब हिरासत में ले लिया गया है।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे गुलफाम नामक युवक ने नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। गुलफाम ने बताया कि उन्हें इलाके के अस्पतालों की जानकारी नहीं थी। रास्ते में उनके साथ बैठी वही आरोपी महिला उन्हें अस्पताल का रास्ता बता रही थी। गुलफाम के मुताबिक, उसने उनकी बात मानकर कार सीधे GTB नगर के न्यू लाइफ अस्पताल की ओर मोड़ दी। वहां पहले से ही डॉक्टर मौजूद थे और घायलों को भर्ती कर लिया गया।
वहीं, मृतक अधिकारी की पत्नी संदीप कौर का बयान इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल थीं और बार-बार पास के बड़े अस्पताल ले जाने की गुहार लगा रही थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। संदीप कौर का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर उन्हें दूर स्थित एक छोटे अस्पताल में पहुंचाया। उनका मानना है कि अगर नजदीकी बड़े अस्पताल में तुरंत इलाज मिलता, तो उनके पति की जान बच सकती थी।
सूत्रों के अनुसार, घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाने में करीब 20 मिनट लगे। उनकी कार में पीछे दोनों घायल बैठे थे जबकि सामने वाली सीट पर आरोपी महिला बैठी थी और लगातार अस्पताल का रास्ता बता रही थी।
ये भी पढ़े – पीएम मोदी आज करेंगे सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का शुभारंभ, राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी अहम चर्चा
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत (Delhi BMW Accident) में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्यों घायलों को नजदीकी अस्पताल की बजाय दूर के अस्पताल में ले जाया गया। इस मामले ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर लापरवाह ड्राइविंग और हादसों के बाद की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…