लाइफस्टाइल

Night Hair Care: रात में अपनाएं ये 6 आदतें, मिलेंगे घने, हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बाल

Night Hair Care: सुबह उठते ही अगर आपके बाल बेजान, उलझे हुए या फ्रिजी नजर आते हैं, तो इसका कारण सिर्फ मौसम, शैंपू या डाइट ही नहीं होता, बल्कि आपकी नाइट हेयर केयर रूटीन भी हो सकती है। हेयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात का समय आपके बालों के रिपेयर और ग्रोथ के लिए सबसे बेहतर होता है। ऐसे में अगर सोने से पहले कुछ आसान टिप्स अपनाए जाएं, तो बाल डैमेज-फ्री और स्ट्रॉन्ग रह सकते हैं। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले कौन-सी आदतें जरूरी हैं—

सोने से पहले बालों को सुलझाएं

रात को बिना कंघी किए सोने से बाल उलझ जाते हैं और सुबह टूटने लगते हैं। चौड़े दांतों वाली कंघी से हल्के हाथों से बालों को सुलझाएं। इससे न सिर्फ हेयर ब्रेक होने से बचेंगे बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा।

हल्का ऑयल या सीरम लगाएं

अगर आपके बाल ड्राई रहते हैं, तो सोने से पहले नारियल तेल या आर्गन ऑयल से हल्की मसाज करें। इससे स्कैल्प पोषण पाता है और बाल रातभर मॉइस्चराइज रहते हैं। तेल पसंद न हो तो लीव-इन सीरम भी लगा सकते हैं।

खुले बालों में न सोएं

खुले बाल तकिए से रगड़ खाकर ज्यादा टूटते हैं और स्प्लिट एंड्स की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए सोने से पहले हल्की चोटी बना लें। ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट न हो, वरना हेयर रूट्स पर दबाव पड़ सकता है।

सिल्क या साटन पिलो कवर का इस्तेमाल करें

कॉटन तकिए पर सोने से बालों में फ्रिक्शन बढ़ता है और टूटने की समस्या होती है। इसके बजाय सिल्क या साटन पिलो कवर इस्तेमाल करें। इससे बाल मुलायम बने रहते हैं और उनमें मॉइस्चर भी बना रहता है।

ये भी पढ़े – Sweet Corn : भूल जाइए सिंपल रोस्टेड भुट्टा, ट्राई करें ये यूनिक फ्लेवर वाले कॉर्न!

गीले बालों के साथ न सोएं

अगर आप गीले बालों (Night Hair Care) के साथ सोते हैं तो बाल कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूटते हैं। सोने से पहले बालों को अच्छी तरह सुखा लें। जरूरत हो तो ठंडी हवा वाले ड्रायर का उपयोग करें।

अच्छी नींद लें

हेयर हेल्थ सिर्फ बाहरी केयर पर निर्भर नहीं करती, बल्कि पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही जरूरी है। 6-8 घंटे की गहरी नींद लेने से शरीर के साथ बाल भी रिपेयर होते हैं और मजबूत बनते हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

6 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

9 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

9 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

9 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

9 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

9 hours ago