Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। घर में रिश्तों का समीकरण जहां तेजी से बदल रहा है। दोस्ती दुश्मनी में और दुश्मनी दोस्ती में बदल रही है। वहीं अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
नॉमिनेशन टास्क के दौरान दो सदस्यों को बिग बॉस ने सीधे पूरे सीजन के लिए घर से बेघर होने की रेस में डाल दिया है। यानी हर हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में इनके नाम ऑटोमैटिक जुड़ जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा को यह सजा मिली है। अपकमिंग एपिसोड में दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा होता नजर आएगा जो हाथापाई तक पहुंच जाएगा। बिग बॉस के घर में फिजिकल हिंसा सबसे बड़ा नियम तोड़ना माना जाता है, और इसी वजह से शो के मेकर्स ने दोनों को कठोर दंड दिया है।
गौरतलब है कि शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा वाइल्ड कार्ड के तौर पर हाल ही में घर में दाखिल हुए थे। उन्हें अभी शो में आए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है और पहले ही हफ्ते वह पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। शुरुआत में शहबाज अपने मजाकिया अंदाज़ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे, लेकिन अब उनका गुस्से वाला रूप भी देखने को मिलेगा।
इससे पहले वीकेंड का वार एपिसोड में नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक को डबल एविक्शन में घर से बाहर कर दिया गया। वहीं, शो में फराह खान, अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेहमान बनकर पहुंचे। अक्षय और अरशद ने हल्के-फुल्के अंदाज में घरवालों पर तंज कसे। वहीं फराह खान ने कई कंटेस्टेंट्स (Bigg Boss 19) की जमकर क्लास ली और खासतौर पर कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और बसीर अली को अपने बर्ताव में सुधार लाने की नसीहत दी।
ये भी पढ़े – दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार, एटली की नई फिल्म में दिखेगी धमाकेदार केमिस्ट्री
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने के बाद अभिषेक और शहबाज किस तरह खेलते हैं और उनका सफर शो में कितना लंबा चलता है।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…