Spice jet Aircraft Hits Akasa Air Plane: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सी के दौरान स्पाइसजेट का विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस टक्कर में दोनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय अकासा एयर का विमान यात्रियों को बोर्ड कर उड़ान की तैयारी में था, जबकि स्पाइसजेट का विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था। एहतियात के तौर पर दोनों विमानों की उड़ान रोक दी गई है और मौके पर मौजूद टीमें स्थिति को संभालने में जुटी हैं।
यह घटना उस समय हुई जब लेह से आया स्पाइसजेट का B737-700 विमान गेट की ओर टैक्सी कर रहा था। उसी वक्त अकासा एयर का QP-1406 विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। टक्कर में स्पाइसजेट के विमान के दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा, जबकि अकासा एयर के विमान का बायां क्षैतिज स्टेबलाइजर क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियात के तौर पर दोनों विमानों को बे में खड़ा कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
स्पाइसजेट ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टैक्सी के दौरान उसका B737-700 विमान एक जमीनी हादसे का शिकार हुआ। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर हुए इस हादसे में विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा, जबकि दूसरी एयरलाइन के विमान के बाएं क्षैतिज स्टेबलाइजर को भी क्षति हुई। दोनों एयरलाइंस इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैं। वहीं, अकासा एयर के प्रवक्ता ने घटना के बाद बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उड़ान QP-1406 को 16 अप्रैल 2026 को बे में वापस लाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा एयर का विमान उस समय स्थिर खड़ा था, जब किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और यात्रियों को हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…