Delhi Budget News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सरकार का पहला बजट पेश किया। साथ ही उन्होंने इसे ‘हरित बजट’ बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.03 लाख करोड़ रुपए के इस बजट में परिवहन विभाग को सबसे बड़ा हिस्सा दिया गया है। साथ ही अनधिकृत कॉलोनियों के लिए नागरिक सुविधाओं के विस्तार, लड़कियों को मुफ्त साइकिल और मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने जैसी अहम घोषणाएं की गई हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली नगर निगम को सड़कों के लिए अलग से 1000 करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी को 5921 करोड़ रुपये, शहरी विकास विभाग को 7000 करोड़ रुपये, विकसित और हरित दिल्ली के लिए MCD को अलग से 1000 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान दिया गया है।
रेखा गुप्ता सरकार ने इस बार के बजट को ‘ग्रीन बजट’ के रूप में पेश करते हुए कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर योजना को ‘ग्रीन लेंस’ से देखा गया है, यानी बजट की हर नीति का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करना है।
सीएम रेखा गुप्ता ने स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार अब 10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देगी। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। साथ ही 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल देने का ऐलान किया गया है। यह लाभ 1.30 लाख बेटियों को दिया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं है यही वजह है कि नवीं क्लास में पढ़ रहीं 1,30,000 बेटियों को साइकिल दी जाएगी.
दिल्ली के बजट में जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ रुपेय का प्रावधान रखा गया है। जल आपूर्ति में 10 एमजीडी की वृद्धि की गई है. काफी सारी नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। पिछले साल पानी की 172 km लाइन बिछाई गई. सीवर सिस्टम को बेहतर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: खीर सेरेमनी से हुआ बजट सत्र का आगाज, एक तरफ विकास का दावा, दूसरी तरफ विपक्ष का विरोध!
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…