Delhi Capitals: IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बेंगलुरु की ‘जस्ट क्रिकेट एकेडमी’ में हुए DC के टैलेंट हंट ट्रायल्स में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह एक साथ नजर आए। दोनों की मौजूदगी ने फ्रेंचाइजी के नए कोचिंग स्टाफ को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है। माना जा रहा है कि IPL 2027 से पहले DC में प्रशासनिक और कोचिंग स्तर पर बड़े फेरबदल हो सकते हैं।
DC या दोनों खिलाड़ियों की ओर से नई भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में फ्रेंचाइजी में बड़े रणनीतिक बदलाव की चर्चा है। इसके तहत सौरव गांगुली को मुख्य कोच या निदेशक, जबकि युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी मिलने की अटकलें हैं। ट्रायल्स के दौरान युवराज युवा बल्लेबाजों को मार्गदर्शन करते भी नजर आए।
युवराज सिंह के DC से जुड़ने के पीछे कप्तान ऋषभ पंत की भूमिका मानी जा रही है। पंत और युवराज के बीच करीबी रिश्ते हैं और वह मुश्किल दौर में अक्सर युवी से सलाह लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत ने फ्रेंचाइजी को कोचिंग स्टाफ में युवराज को शामिल करने का सुझाव दिया था। वहीं, LSG से DC में पंत की वापसी में भी गांगुली और युवराज की अहम भूमिका होने की चर्चा है।
सौरव गांगुली और युवराज सिंह के साथ DC के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा भी ट्रायल्स के दौरान सक्रिय नजर आए। वह नए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बताए जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मिश्रा को टीम का गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…