Baramati Training Aircraft Crash Landing: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरस्ट्रिप के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक निजी कंपनी के ट्रेनिंग विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुणे एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया। Cessna 172 (VT-SEX) में सवार दोनों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। विमान Carver Aviation का था।
पुलिस यह पता लगा रही है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी या कोई अन्य समस्या हुई। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हादसे की वजह पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
बारामती एयरस्ट्रिप पर जनवरी में NCP नेता और तत्कालीन महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की विमान हादसे में मौत हुई थी। उनका Learjet 45 लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। मृतकों में सुरक्षा अधिकारी, अटेंडेंट और दो पायलट सुमित कपूर व शांभवी पाठक शामिल थे। विमान VSR Ventures का था। AAIB अगले साल जनवरी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकता है।
इससे पहले 13 मई को भी बारामती के पास एक अन्य निजी कंपनी Redbird Flight Training Academy का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। गो जूबावी गांव के पास हुए इस हादसे में अकेला ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान कम ऊंचाई पर उड़ते समय तकनीकी खराबी का शिकार हुआ। क्रैश लैंडिंग के दौरान उसका एक हिस्सा लाइट पोल से टकराया और फिर जमीन पर जा गिरा। कंपनी ने जांच शुरू की थी।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…