दिल्ली/NCR

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई

Delhi cm rekha gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ मुख्यमंत्री आवास पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी. यह घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की और उन्होंने दिल्लीवासियों के लिए अपना एक मजबूत संदेश भी दिया.

सभी विधानसभा क्षेत्रों में होगी जनसुनवाई

गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा कि जीवन में हमेशा बाधाएं आती रहती हैं,लेकिन वह दिल्ली के हितों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने इस संदेश के साथ यह भी कहा कि उनके लिए दिल्ली की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है और वह किसी भी अप्रत्याशित कठिनाई से नहीं डरेंगी.

यह ऐलान एक ऐसे वक्त में आया जब रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे जान से मारने की साजिश बताया है. इस हमले में आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था और अब उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी दिल्ली पुलिस की पांच दिन की हिरासत में है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

पोस्ट में पुराने अनुभव का जिक्र

अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए गुप्ता ने लिखा कि जब मैं कॉलेज में थी,तब मेरे पिता ने मुझे कार चलाने की अनुमति दी थी. एक दिन एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे मैं डर गई थी और मुझे फिर से कार चलाने से डर लगने लगा. लेकिन मेरे पिता ने मुझे समझाया कि जीवन में दुर्घटनाएं होती रहती हैं,लेकिन डरकर रुकना नहीं है. तुम्हें अपने रास्ते पर चलते रहना होगा.आज वही सीख मुझे फिर से याद आ रही है.

आपकी मुख्यमंत्री-आपके द्वार

मुख्यमंत्री गुप्ता ने हमले के बारे में आगे लिखा कि कल फिर एक दुर्घटना हुई, लेकिन मैं दिल्लीवासियों के हितों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ सकती. मेरा जीवन और मेरी पूरी ताकत दिल्ली के नाम है. मैं इन अप्रत्याशित हमलों के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी. खासकर महिलाओं के लिए तकलीफों से लड़ने की एक खास ताकत होती है और मुझे यकीन है कि मुझे भी अपनी काबिलियत साबित करने के लिए इन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

गुप्ता ने अंत में यह घोषणा की कि अब जनसुनवाई केवल उनके घर तक सीमित नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई दिल्ली की हर विधानसभा में होगी. आपकी मुख्यमंत्री-आपके द्वार.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago