Cover Story Big

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर में दरारें, उद्घाटन के साढ़े तीन महीने बाद उठे सवाल

Delhi Dehradun Expressway Crack: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। सहारनपुर के देवबंद-ननौता मार्ग स्थित इंटरचेंज फ्लाईओवर में उद्घाटन के करीब साढ़े तीन महीने बाद दरारें दिखाई दीं। बारिश के दो दिन बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत शुरू कर दी।

NHAI ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

हालिया बारिश के बाद फ्लाईओवर में कई जगह दरारें नजर आईं। इन्हें भरने के लिए करीब 230 पिन लगाए गए हैं, जिनके जरिए केमिकल इंजेक्ट कर दरारों की मरम्मत की जा रही है। NHAI अधिकारी सोनू के मुताबिक, बारिश के कारण फ्लाईओवर पर पानी जमा हो गया था और नमी की वजह से यह समस्या सामने आई।

NHAI बोला- पुल सुरक्षित, यातायात सामान्य

NHAI का कहना है कि इन दरारों से फ्लाईओवर की संरचनात्मक मजबूती प्रभावित नहीं हुई है। विभाग के अनुसार, एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित है और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने लगभग 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर के गणेशपुर क्षेत्र में किया था। हालांकि, कुछ ही महीनों में दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़े: 250 छात्रों पर सिर्फ एक टॉयलेट, तेलंगाना के सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था उजागर

Tanisha Verma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago