Breaking

दिल्ली द्वारका मामले पर नाबालिग के पिता ने मांगी माफी, कहा- ‘बेटे की नादानी पर शर्मिंदा हूं’

Delhi Dwarka Accident: दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को हुए सड़क हादसे पर आरोपी के पिता का बयान सामने आया है। हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक को एक कार ने कुचल दिया था। अब इस मामले में आरोपी नाबालिग के पिता नरेंद्र सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे की हरकत पर शर्मिंदगी है और यह गलती अनजाने में हुई।

पिता का बयान

नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह उस दिन दिल्ली में नहीं थे और हादसे की जानकारी उन्हें पत्नी और पुलिस से मिली। उन्होंने कहा, “मैं अपने बेटे की गलती के लिए पीड़ित परिवार से माफी मांगता हूँ। वह खुद भी पिता है और अपने बच्चे के नुकसान का दर्द समझता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे ने पहले कभी इस तरह की लापरवाही नहीं की थी। हादसे के दिन, करीब 12 बजे उनकी पत्नी को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी थी और घर के पास ही घटना होने के कारण वह मौके पर पैदल पहुंच गई। पुलिस ने वहां से बेटे को थाने लेकर चली गई।

चालान ड्राइवर के नाम पर

नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे के नहीं, बल्कि गाड़ी के ड्राइवर के नाम पहले से ही चालान थे। उनका बेटा उस दिन उनके गैर-मौजूदगी में गाड़ी लेकर निकल गया था।

बेटे की मानसिक स्थिति

पिता ने बताया कि उनका बेटा तेज़-तर्रार है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था और 6 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। हिरासत से बाहर आने के बाद से वह डिप्रेशन में है। अब वह अपने पिता से डरता है और अपनी मां से भी बातचीत नहीं कर रहा है।

बेटे की उम्र पर सफाई

नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने शुरुआती समय में उनकी उम्र 19 साल लिख दी थी, लेकिन बाद में दस्तावेज जमा करने पर यह स्पष्ट हुआ कि वह केवल 17 साल का है।

हादसे के बाद का घटनाक्रम

हादसे के समय आरोपी अपनी बहन के साथ कार में था। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों गाड़ी छोड़कर भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया और घटनास्थल पर वापस लाया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद दोनों ने रोकने वालों से ही भिड़ंत की और बदतमीजी की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें: एक-दो नहीं, पूरे 50 फाइटर जेट्स तैनात, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ की बड़ी सैन्य तैयारी

Deepika Gupta

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago