दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल को नहीं मिली राहत
Rajpal Yadav News: गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक्टर राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिक खारिज करते हुए उनकी कंपनी मुरली प्रोजेक्ट को नोटिस दिया है। इस मामले को लेकर एक्टर राजपाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके भावुक मेसेज के बाद बॉलीवुड से कई एक्टर्स ने आर्थिक मदद की बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत से जमानत मांगी है। अब इस मामले पर 16 फरवरी को दोबारा सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले रो पड़े थे एक्टर राजपाल यादव, जानिए किस मामले में और क्यों हुई है उन्हें जेल की सज़ा
राजपाल से जुड़ा मामला चेक बाउंस का है। करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई है। इसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
वर्ष 2018 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी करार देते हुए छह महीने की सजा सुनाई। 2019 में सत्र न्यायालय ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। जून 2024 में हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई, लेकिन यह राहत शर्तों के साथ दी गई थी। अदालत ने कहा था कि वे समझौते के तहत तय राशि का भुगतान करेंगे। अदालत की ओर से उन्हें कई अवसर दिए गए, और 2025 में उन्होंने 75 लाख रुपये जमा भी किए, लेकिन शेष रकम का भुगतान नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव केस में पत्नी का बयान आया सामने, सलमान खान समेत इन सितारों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…