बॉम्बे हाईकोर्ट ने विजय माल्या को चेताया
Bombay High Court To Vijay Mallya News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर कड़ा स्टैंड लिया। कोर्ट ने विजय माल्या के वकील से कहा कि अगर माल्या चाहते हैं कि उनकी याचिका पर बैंच विचार कर सुनवाई करे तो उन्हें भारत आना चाहिए। गौरतलब है, माल्या ने याचिका में भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (EFO) के प्रावधानों को चुनौती दी है।
चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड़ की बैंच ने माल्या के वकील से कहा कि "आपको (माल्या) वापस आना होगा। अगर आप वापस नहीं आ सकते, तो हम इस याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते। आप भारत और UK की अदालती प्रक्रिया से बच रहे हैं, इसलिए आप ईएफओ अधिनियम को चुनौती देने वाली वर्तमान याचिका का लाभ नहीं उठा सकते।" कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति खुद को न्यायिक प्रक्रिया से दूर रखे हुए है, उसे कोर्ट से राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
विजय माल्या ने 2005 में शुरू की गई किंगफिशर एयरलाइंस के लिए कई भारतीय बैंकों से 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया था। हालांकि, 2008 में वैश्विक मंदी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयरलाइन डूब गई और माल्या ये कर्ज नहीं लौटा पाया था। 2016 में माल्या देश छोड़कर भाग गया। फिलहाल वो लंदन में रह रहा है।
ये भी पढ़ें: भगोड़ा नहीं हूं… देश छोड़ने पर 9 साल बाद विजय माल्या का बड़ा खुलासा
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…