Tuesday, Aug 25

होम = News Big = दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, ITO पर बेकाबू कार से 2 विधायक समेत कई घायल

दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, ITO पर बेकाबू कार से 2 विधायक समेत कई घायल

ITO Accident News: दिल्ली के ITO रेड लाइट पर पुराने पुलिस मुख्यालय के सामने देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई और फुटपाथ की लोहे की ग्रिल में जा फंसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल हो गए।

डिवाइडर तोड़कर कर्नाटक सरकार की गाड़ी से भिड़ी कार

बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर पहुंची और सामने से आ रही कर्नाटक सरकार की बोर्ड लगी गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ITO पर ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

जांच में हादसे का कारण आया सामने

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे PCR को सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम को इनोवा और स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। शुरुआती जांच में पता चला कि 32 वर्षीय आशुतोष पांडे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ स्विफ्ट से लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रहे थे।