Delhi: दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली की मौजूदा स्थिति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। फैसला दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया है।
आदेश के तहत L6, L6FG, L8, L10, L14 और L8 & L14 लाइसेंस वाली सभी रिटेल शराब की दुकानें दोनों दिन बंद रहेंगी।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर बढ़ने की कोशिश की थी। 7 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को जंतर-मंतर मार्च की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था। गुरुवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे और प्रदर्शन किया। विपक्ष ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।
10 अक्टूबर को CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इसके लिए अनुमति नहीं दी गई है और लोगों से अनधिकृत सभा से बचने की अपील की गई है। सुरक्षा के तहत दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। हालांकि, एक्साइज विभाग ने शराब की दुकानें बंद करने की वजह के तौर पर किसी विशेष प्रदर्शन का उल्लेख नहीं किया है और केवल मौजूदा स्थिति व पुलिस इनपुट का हवाला दिया है।
ये भी पढ़े: मक्का पैक्ट के तहत यमन में हूती ठिकानों पर पाकिस्तानी जेट्स का हमला, सऊदी में 8,000 सैनिक भी तैनात
Elon Musk Starlink India Approval: एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक…
Pakistan Fighter Jets Houthi Strikes: द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती…
SP Rebel MLAs Join BJP: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका…
Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दो दिवसीय अयोध्या दौरे…
Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…
Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…