State

मोमोज खिलाने के बहाने ले गया, चलती कार में युवती से छेड़छाड़; विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

Delhi: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय युवती ने अपने परिचित विकास पर मोमोज खिलाने के बहाने बाहर ले जाकर चलती कार में यौन उत्पीड़न, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने घटना के दौरान मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया। शिकायत के आधार पर मंडावली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ऐसे शुरू हुई पूरी घटना

शिकायत के अनुसार, 29 मई को विकास उसके कमरे पर कपड़े बदलने आया और मोमोज खाने चलने का प्रस्ताव रखा। दोनों पांडव नगर गए, खाना खाया और वापस कमरे पर लौटे। वहां विकास ने अपनी नीली ओला-उबर यूनिफॉर्म पहनी। युवती के जाने के लिए कहने पर उसने मना कर दिया।

युवती ने पार्क जाने का बहाना बनाकर कमरे से बाहर निकल गई। बाद में विकास ने फोन कर कहा कि उसकी पानी की बोतल उसके पास है और उसे नीचे आकर ले जाए। नीचे पहुंचने पर उसने CNG भरवाने चलने को कहा। युवती के मना करने पर भी वह कथित तौर पर कमरे की चाबी अपने साथ ले गया था, इसलिए उसे कार में बैठना पड़ा।

चलती कार में उत्पीड़न और धमकी

युवती का आरोप है कि CNG भरवाने के बाद विकास उसे घर ले जाने के बजाय सुनसान इलाके में ले गया। रास्ते में उसने अश्लील बातें कीं, गलत तरीके से छुआ और यौन संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर कहा कि "सिर्फ दो मिनट की बात है" और अभद्र टिप्पणियां कीं। युवती के रोने और मिन्नतें करने के बावजूद वह नहीं माना। जब उसने कहा कि वह मर जाना पसंद करेगी, तो आरोपी ने कथित तौर पर जवाब दिया कि "मर भी गई तो कमरे में ले जाकर ऐसा करूंगा।"

डरी हुई युवती ने चलती कार में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और खिड़कियों पर हाथ-पैर मारने लगी। इसके बाद आरोपी ने उसे सड़क किनारे उतार दिया और जाते-जाते उसकी जिंदगी बर्बाद करने व जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने तुरंत गोविंद नामक व्यक्ति को फोन कर घटना बताई, लेकिन वह गांव में होने के कारण मदद नहीं कर सका। रास्ते में मिले एक पुलिसकर्मी से भी वह डर के कारण कुछ नहीं बता सकी, हालांकि पुलिसकर्मी ने उसके लिए ऑटो की व्यवस्था कर घर भेज दिया। बाद में उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े: Tamil Nadu में अब केवल AC सरकारी बसें ही होंगी शामिल, CM Vijay Thalapathyका नया फैसला

Tanisha Verma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

5 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

6 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

15 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

36 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

37 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

54 minutes ago