Delhi Metro Fare Hike
Delhi Metro Fare Hike : दिल्ली में रोजाना लाखों लोगों की जीवनरेखा मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो अब यात्रियों की जेब पर और भारी पड़ने वाली है। लगभग 8 साल बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। यह संशोधन सोमवार, 25 अगस्त 2025 से लागू हो गया है।
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि यात्री किराए में मामूली बदलाव किया गया है। सामान्य लाइनों पर किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
अब मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹11 और अधिकतम किराया ₹64 होगा। इससे पहले न्यूनतम किराया ₹10 और अधिकतम ₹60 था।
Delhi Metro Fare Hike के बावजूद स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को 10% की छूट मिलती रहेगी। साथ ही, ऑफ-पीक आवर्स (सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 से 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद) में अतिरिक्त 10% की रियायत जारी रहेगी।
दिल्ली मेट्रो का किराया इससे पहले वर्ष 2017 में संशोधित किया गया था। उस समय न्यूनतम किराया ₹10 और अधिकतम ₹60 तय किया गया था। लगभग आठ साल बाद अब फिर से इसमें बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा और लंबा मेट्रो नेटवर्क है, जिसकी कुल लंबाई 394 किलोमीटर है। यह नेटवर्क 12 कॉरिडोर और 289 स्टेशनों को जोड़ता है। इसमें नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो भी शामिल है। हर दिन लाखों यात्री इस मेट्रो सेवा का उपयोग करते हैं।
ये भी पढ़े – ICSI CS June 2025 : आज घोषित होंगे नतीजे, यहां देखें पूरी जानकारी
किराए में हुई यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को प्रभावित करेगी। हालांकि DMRC का कहना है कि यह बदलाव मामूली है, लेकिन दिल्ली जैसे शहर में जहां बड़ी आबादी मेट्रो पर निर्भर है, वहां इसका असर आम आदमी की जेब पर जरूर महसूस किया जाएगा।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…