Breaking

DMRC 5 अप्रैल को तड़के 3 बजे से चलाएगा मेट्रो ट्रेन, जानें क्या है वजह

DMRC News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 को लेकर डीएमआरसी ने मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, 5 अप्रैल को मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट पर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

डीएमआरसी ने क्यों लिया ऐसा फैसला

पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 अप्रैल करने जा रहा है। इससोल्जरथॉन का विषय सैनिकों के साथ दौड़ें, सैनिकों के लिए दौड़ें है। इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं। इस आयोजन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे है और फ्लैग ऑफ टाइम 5 बजे से शुरू होगा। इसमें कई जवानों के अलावा कई लोग शामिल होंगे। इसके लिए कई लोग देर रात या सुबह जल्दी घर से निकलेंगे और ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

इन लाइनों पर होगी ये सुविधा

डीएमआरसी के मुताबिक, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से येलो, ब्ल्यू और वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवाएं मिलेंगी। येलो लाइन जो समयपुर बादली से लेकर गुरुग्राम, ब्ल्यू लाइन द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वॉयलेट लाइन राजा नाहर सिंह से लेकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच 30-30 मिनट पर मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago