दिल्ली/NCR

Delhi NCR Earthquake : गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले

Delhi NCR : गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे गाजियाबाद, नोएडा सहित आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, 4.1 भूकंप के ये झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए, जिसके चलते लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

तेज झटकों से हीली धरती

जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 9 बजे के आसपास महसूस हुआ। गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों जैसे वसुंधरा, वैशाली, मोहन नगर और राजेंद्र नगर में लोगों ने इमारतों और फर्नीचर के हिलने की बात कही। भूकंप की तीव्रता और केंद्र के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे हल्का से मध्यम स्तर का माना जा रहा है।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और अपार्टमेंट्स से बाहर खुले मैदानों की ओर दौड़े। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

देखिए वीडियो –

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

1 hour ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago