दिल्ली/NCR

Delhi-NCR Monsoon : उमस भरी गर्मी और बीच-बीच में बदलते बादलों का असर

Delhi-NCR Monsoon : दिल्ली में आज का दिन मौसम के लिहाज से मिला-जुला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन दोपहर के बाद उमस भरी गर्मी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज सूर्योदय सुबह 05:51 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 07:00 बजे के करीब होगा। दिन भर गर्मी और उमस का असर महसूस हो सकता है। Humidity का स्तर 56 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिसकी वजह से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा सकता है। IMD का कहना है कि मानसून की सक्रियता पूरी तरह से थमी नहीं है, लेकिन फिलहाल राजधानी में झमाझम बारिश की संभावना कम है।

सूरज की तपिश और उमस

Delhi-NCR में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ था, लेकिन आज सूरज की तपिश और उमस नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। कई क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है, जिसका असर लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी पर साफ देखा जा सकता है।

मौसम विभाग ने कहा उमस के साथ हल्की बारिश

मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। खासतौर पर शाम के समय हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

ये भी पढ़े : 12% और 28% GST स्लैब हटाने की प्लानिंग कर रही सरकार, बीमा पर भी मिलेगी राहत

विशेषज्ञों ने दी लोगों को सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति में नागरिकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर निकलते समय हल्के और सूती कपड़े पहनने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, आज दिल्ली का मौसम उमस और गर्मी के बीच झूलता रहेगा। अब लोगों की नजरें मौसम विभाग की अगली भविष्यवाणी पर टिकी हैं कि कब मानसून फिर से पूरी तरह सक्रिय होकर राहत देगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

6 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

7 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

7 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago