national highway
Delhi-NCR news : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त 2025 यानि आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना शहरी विस्तार सड़क-2 (UER-2) के दिल्ली खंड और द्वारका एक्सप्रेसवे – का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी में आयोजित होगा। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शनिवार को घोषणा की कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक समारोह में इन दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। पीएमओ ने कहा, “ये पहल प्रधानमंत्री मोदी के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जो निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करता है।”
इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना, यात्रा समय कम करना और राजधानी को भीड़भाड़ से राहत दिलाना है। इसके साथ ही यह प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को मूर्त रूप देंगे, जिसके तहत देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना तैयार कर नागरिकों के जीवन को आसान बनाना और निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करना है। 10.1 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।
अर्बन एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना से खासतौर पर बवाना, नरेला, मुंडका, रोहिणी, समयपुर बादली, कंझावला और किराड़ी जैसे बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। यहां के लोग अब दिल्ली के अन्य हिस्सों तक कम समय में यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही, नरेला और बवाना में स्थित डीडीए फ्लैट्स तक भी पहुंचना अब ज्यादा आसान होगा।
NHAI के एक अधिकारी ने कहा कि हम टिकाऊ बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए राजमार्ग (Delhi-NCR news) निर्माण में पुराने कचरे के जैव-खनन से प्राप्त निष्क्रिय सामग्रियों का उपयोग कर रहे हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि मिट्टी, गाद, पत्थर और निर्माण मलबा जैसी ये निष्क्रिय सामग्रियां स्थिर हैं और तटबंधों को भरने, सबग्रेड लेयरिंग और सर्विस रोड के लिए उपयुक्त हैं।
ये भी पढ़े : Gurugram: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर 25 राउंड फायरिंग, पूरे इलाके में हड़कंप
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…